सड़क हादसे में महिला की मौत

चार माह बाद अपराध दर्ज
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने चार महीने पहले हुए सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत के मामले में जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 106 (1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2025 को सोहन दीवान पत्नी मोतीन दीवान और अपने दो साल का बेटा जतीन दीवान के साथ स्कूटी क्र. सीजी 06 जीटी 3997 से रेल्वे स्टेशन बागबाहरा से अपने गाँव खेड़ीगाँव जा रहा था। सामने वाहन के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से सोहन द्वारा स्कूटी का ब्रेक लगाने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे तीनों नीचे गिर गए। उसी समय अज्ञात वाहन मोतिन दीवान के सिर को कुचल कर भाग गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। संपूर्ण विवेचना पश्चात बागबाहरा पुलिस ने 106 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।