खेत जा रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर

महासमुंद। ग्राम फुलवारी कला में ट्रैक्टर की ठोकर से एक घायल हो गया। 9 जून को हुई इस घटना की रिपोर्ट बागबाहरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस को देवनाथ साहू ने बताया कि 9 जून की सुबह 9 बजे वह घर से खेत जा रहा था, तभी बिना नंबर के ट्रैक्टर चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उनका पैर पहिए में दब गया। बागबाहरा और रायपुर में इलाज के बाद पीड़ित ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बागबाहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।