गुटखा पहुंचाने से मना किया दुकानदार को पीटा
महासमुंद। गुटखा नहीं लाने पर दुकानदार से एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम बेलसोंडा वार्ड नंबर 10 निवासी विकास चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास उनकी किराने की दुकान है। 22 जून की रात करीब 08.15 बजे उसके गांव के सुनील चंद्राकर उर्फ टिपू ने मोबाइल पर कहा कि 10 नग पान पराग तुरंत जितेंदर ढाबा लेकर आओ। इस पर उसने कहा कि दुकान में अकेला हूं, और ग्राहक भी हैं मैं तुम्हारा सामान तुम्हारे पास नहीं छोड़ सकता। इस पर कुछ समय बाद सुनील उसकी दुकान के पास आकर गाली गलौज देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर वह वहां से भाग निकला। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
