वीरांगना रानी दुर्गावती ने गोंडवाना समाज की बागडोर खुद संभाली थी: मंत्री रजवाड़े
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
रानी दुर्गावती की शहादत दिवस पर मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
महासमुंद। जिला न्यायालय मार्ग स्थित चौक में शहादत दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुई। उन्होंने रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। और उनके बलिदान को याद किया।
आदिवासी समाज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बतौर मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहीं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, मुन्ना साहू, आनंद साहू रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती एक ऐसी महिला थी और उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया कि गोंडवाना समाज की बागडोर खुद संभाला है। रानी दुर्गावती ने समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किया है जो आज भी देश दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। आज भी उन्हें अदम्य साहस के लिए याद किया जाता है। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर आदिवासी समाज के कमलेश ध्रुव ने समाज की ओर से मांग को मंत्री के समक्ष पेश किया। श्री ध्रुव ने आदिवासी जमीन, फर्जी जाति प्रमाण पत्र नौकरी पाने वाले विषय को बताया। इस पर मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने आदिवासी समाज को आस्वस्त कराया कि आदिवासी समाज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर, सचिव राजकुमार ध्रुव, कोषाध्यक्ष यादराम ध्रुव, कमलेश ध्रुव, एस. पी. ध्रुव, एम. एल. ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, शिवकुमार ध्रुव, सनकादीक मरकाम, सरजू कुंजाम, रामप्रसाद ध्रुव, भुवनेश्वर ध्रुव, जागेश्वर ध्रुव, गोपाल ध्रुव, अनुप ध्रुव, सहदेव ध्रुव, महेश ध्रुव, रामानंद ध्रुव, प्रवीण ठाकुर, प्रेम सिंह गोंड, बीएस नेताम, टी आर ध्रुव, हेम सिंह मरकाम, गणेश ध्रुव, डेजी रानी नेताम, डमरूधर मांझी, राधेश्याम ध्रुव, फूलसिंह ध्रुव, सावित्री नेताम, सरोज नेताम, त्रिलौकी ध्रुव, श्रद्धा ध्रुव समेत समाज प्रमुख, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
