पालिकाध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बीटीआई रोड चौड़ीकरण सह नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। जिसे नपाध्यक्ष साहू ने तत्काल संबंधित विभाग प्रभारी को निर्देशित कर मरम्मत करने कहा। नपाध्यक्ष के निर्देश पर पालिका ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन कार्य का मरम्मत किया। उन्होंने निर्माण सामग्री गुणवत्तापूर्ण लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति काफी धीमी है, इसमें तीव्रता लाई जाए।