गाली देने से मना करने पर मारपीट
महासमुंद। ग्राम कोना में गाली देने से मना करने पर मारपीट हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस को ग्राम कोना निवासी महेंद्र कुमार चंद्राकर ने बताया कि 21 जून की शाम लगभग 5 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, उसी समय प्रियांशु पटेल गाली-गलौज करते जा रहा था जिसे उसने मना किया तो आरोपी प्रियांशु पटेल ने तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए गाली देते हुए मारपीट की, जिससे उनके सिर और दाहिने आंख के पास चोट आई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
