ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग घायल

महासमुंद। ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे एक बुजुर्ग घायल हो गया। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 17 जून की सुबह 10: 30 बजे इमलीभाठा महासमुंद निवासी चंदूलाल साहू (65) अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजेड 0127 से बिरकोनी जा रहे थे। नेशनल हाईवे 53 बरबसपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजी 8977 ने ठोकर मार दिया, उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।