फसल को बचाने बिछाए गए करंट से युवक की मौत

महासमुंद। सिरपुर चौकी अंर्तगत आज सुबह शौच करने जा रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिरपुर निवासी नेतराम चक्रधारी (23) आज सुबह शौच के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान वह गांव के ही टुकेश चक्रधारी के खेत में लगे फैंसिंग तार को पार कर रहा था तभी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सिरपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में खेत मालिक को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया फसल की सुरक्षा के लिए खेत में फैसिंग तार में करंट प्रवाहित किया था। फिलहाल टुकेश्वर से पूछताछ जारी है।