ऑनलाइन रक्तदाता जागरुकता क्विज कार्यक्रम जारी

महासमुंद। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा द्वारा ऑनलाइन रक्तदाता जागरुकता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम जारी है। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिल रही है और अब तक 100 से अधिक प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। प्रबंध समिति के पदाधिकारी संदीप दीवान सभापति, पारस चोपड़ा कोषाध्यक्ष, महेंद्र कुमार श्रीश्रीमाल संरक्षक सदस्य, मनोज पींचा संरक्षक सदस्य, अनिता रावटे सदस्य, एम वॉय मेमन सदस्य, दाऊलाल चंदाकर सदस्य, माधवराव टांकसाले सदस्य, अरुणा शुक्ला सदस्य, ऐतराम साहू सदस्य, मनीष शर्मा सदस्य, संजय शर्मा सदस्य, सती साहू सदस्य, प्रमोद तिवारी सदस्य, प्रेम चंदाकर सदस्य, अरशी अनवर सदस्य, एआर बघेल सदस्य, अभिषेक पांडेय सदस्य, आकाश पाण्डेय सदस्य, सुनील शर्मा सदस्य, यशवंत चौधरी सदस्य, हीरा बंजारे सदस्य, राजेश्वर खरे सदस्य, विश्वनाथ, पाणिग्रही सदस्य, धमेंद्र महोबिया सदस्य द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रबंध समिति के सदस्य राजेश्वर खरे ने कार्यालय में संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यशैली को सराहनीय बताया। क्विज में भाग लेने के कार्यालय सहायक तेजलाल देवांगन से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने दी है।