क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीयन शुरू
महासमुंद। जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस वर्ष होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए सभी वर्गों अंडर-14 अंडर-16 अंडर-19, अंडर -23 सीनियर का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही महासमुंद जिला क्रिकेट संघ से खेलने के पात्र होंगे। पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल / मैनुअल), पिछले 5 वर्ष की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड सभी दस्तावेज की मूल प्रति लेकर आप संघ के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अनुरोध शर्मा, तृपेश साहू से संपर्क कर सकते हैं।
