नांदगांव स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव
महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में क्षेत्र की जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगडे, उपसरपंच योगेश नारंग, संस्था के संस्था प्रमुख शीला चंद्राकर की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं जलेबी एवं चॉकलेट से मुंह मीठा कर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को गणवेश भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े द्वारा सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकगण अजय बंजारे, कमलेश कुमार पटेल, पोखनलाल चंद्राकर, विनेश पांड़े, लक्ष्मी साहू, गांव से अजय जांगड़े, पुनाराम पटेल, गोपी जांगड़े आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सभी रसोइया लोग उपस्थित थे। मंच संचालन अजय बंजारे ने किया।
