युवक से देशी शराब जब्त

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम केशवा में एक युवक से देशी प्लेन शराब जब्त किया है। पुलिस न बताया कि आरोपी केशवा निवासी वीरेंद्र कुमार मारकंडे (25) के पास से 22 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।