अभ्यर्थी कर सकते हैं 23 तक रजिस्ट्रेशन
महासमुंद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर जून सेशन के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी 23 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क 24 जून तक जमा किया जा सकेगा। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
