10 तक त्रुटि सुधार के लिए दावा-आपत्ति

महासमुंद। आदिवासी विकास विभाग के संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए हुई चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम जिलेवार विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर जांच सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो 10 जून तक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। डाक से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।