श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर घोड़ारी में आज होगा प्राण-प्रतिष्ठा

महानदी से जल लेकर कलश शोभायात्रा निकाली
महासमुंद। ग्राम पंचायत घोड़ारी में रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा पं. अशोक पाण्डेय गुल्लू आरंग वाले के द्वारा की जाएगी। बच्चों व महिलाओं ने शुक्रवार को महानदी से जल लेकर कलश शोभायात्रा निकाली। आज पंचाग पूजन, देवी देवता का आह्वान एवं प्रभु विग्रह जलाधिवास कार्यक्रम जारी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी अजय जांगड़े, अध्यक्षता केनु प्रधान, वेदप्रकाश चक्रधारी व पूर्व केंद्र प्रधान मनहरण चक्रधारी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कुंभकार समाज ललित चक्रधारी, अतिथिगण घोड़ारी सरपंच श्रीमती पार्वती सुधीर बंजारे, उप सरपंच गोपालदास व समस्त पंचगण रहेंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कुंभकार समाज द्वारा किया जा रहा है।