भाजपा पार्षद सुनैना ने वार्ड नंबर 3 में चावल उत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
महासमुन्द। श्री राम वाटिका में स्थित राशन दुकान पर राशन कार्ड हितग्राहियों को 3 माह का राशन एकमुश्त वितरण कर चावल उत्सव का सुनैना पप्पू ठाकुर ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर थे इस अवसर पर बीपीएल और ए पीएल कार्ड धारियों को सुचारू रूप से राशन मिले व किसी भी प्रकार की समस्या न रहे और हितग्राहियों को कोई परेशानी ना हो ऐसा निर्देश देते हुए भाजपा पार्षद ने राशन का वितरण किया। इस अवसर पर हितग्राहियों ने कहा कि भाजपा सरकार के चावल उत्सव कार्यक्रम में तीन माह का राशन एकमुस्त मिलने से वार्ड के हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार का आभार जताया।
