पालिका में भाजपा नेता अमृत साहू की पुण्यतिथि मनाई

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. अमृत साहू की 19वीं पुण्यतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष के कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ पार्षद व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नानू भाई, पार्षदगण शुभ्रा शर्मा, कल्पना सूर्यवंशी, पीयूष साहू, चन्द्रशेखर बेलदार, माखन पटेल, धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, पूर्व पार्षदगण मनीष शर्मा, सोनाधर सोनवानी, डमरूधर मांझी, भाजपा नेता हनीष बग्गा, नईम खान, शरद मराठा, महेंद्र सिक्का, गौरव राठी ने स्व. अमृत साहू के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि स्व. अमृत साहू जनसंघ के समय के नेता थे। भाजपा संगठन की नींव रहे हैं। वे दो बार विधानसभा चुनाव लड़े। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के समय वे जेल में मीसाबंदी रहे। वरिष्ठ पार्षद नानू भाई ने कहा स्व. अमृत साहू का जीवन भाजपा व जनहित के लिए समर्पित रहा है।