युवक से मारपीट
महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने युवक से मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तुमगांव के एक दुकान में शिव कुमार सोनवानी के साथ रूपेश और वीरू गहरवाल ने मारपीट कर दी। मारपीट से युवक के सिर में चोट आई है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
