पीईटी, पीपीएचटी परीक्षा संपन्न
महासमुंद। शहर के दो केंद्रों में आज पीईटी तथा पीपीएचटी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जबकि, पीपीएचटी परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित हुआ। आज हुई पीईटी परीक्षा के लिये कुल 459 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें 252 उपस्थित रहे तथा 207 अनुपस्थित रहे। वहीं, पीपीएचटी परीक्षा में कुल पंजीयन 866 थे। जिसमें 482 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 384 अनुपस्थित रहे।
