समाधान शिविर में श्रमिको के श्रम कार्ड बनने से आई मुस्कान
नारायणपुर, 08 मई 2025// सुशासन तिहार के समाधान शिविर धौड़ाई में श्रमिको के श्रम कार्ड बनने सुशासन तिहार में रामबती, सुशीला कुमेटी, सरस्वती ध्रुव, मीना, दासूराम धु्रव एवं अन्य श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने से उनके चेहरे पे आयी मुस्कान। नारायणपुर जिले के अंतर्गत ग्राम धौड़ाई में 07 मई दिन बुधवार को जिला प्रशासन के आदेशानुसार शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर शुरू की गई सुशासन तिहार में समाज के अनेक जरूरत मंद लोगों के लिए अत्यंत प्रभावी एवं कारगर सिद्ध हो रहा है। उक्त शिविर में 11 ग्रामों में 1903 पंजीयन पूर्व से ही किए गए हैं, जिसमें से 385 पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया है।
सुशासन तिहार में ग्राम खोड़गांव के सात श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाने से उनके चेहरे पर आयी मुस्कान श्रम विभाग में उनका पंजीयन नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभनहीं मिल पा रहा था सुशासन तिहार में उन्होंने आवेदन करने का मौका मिला और त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए उनकों श्रम कार्ड तत्काल दिया गया निकट भविष्य में उक्त सात श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जावेगा। पंजीकृत श्रमिकों द्वारा त्वरित श्रम कार्ड प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग की सराहना की है।
