सीईओ ने निर्माणााधीन पीएम आवास के कार्यो का किया निरीक्षण
गरियाबंद 07 मई 2025/ ज़िला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम ने विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत उसरीजोर, गुड़ियारी में शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण कराने मौके पर मौजूद अधिकारी – कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से भी आवश्यक चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्री मरकाम ने अमलीपदर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर अलग अलग विभागों में प्राप्त आवेदनो का जांच परीक्षण कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारी – कर्मचारियों को भी निर्देशित किया।
