प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार के आवेदनों को निराकरण कराने विभागवार समीक्षा की

विभिन्न योजनाओं के हितग्राही एवं पेंशनधारियों को ऑनलाइन पेमेंट करने उपस्थित अधिकारियों को दिए निर्देश
नारायणपुर, 08 मई 2025// सुशासन तिहार के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के प्रभारी सचिव  राजेश सुकुमार टोप्पो के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभा कक्ष में लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक निराकरण करें तथा पेयजल संबंधी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बताया गया कि सबसे अधिक हैण्डपंप खनन् तथा शिकायत संबंधी सबसे अधिक ग्रामिणों के द्वारा आवेदन किया गया है, जिसका निराकरण शतप्रतिशत किया गया है तथा शिकायत संबंधी आवेदनों को स्थल पर जाकर त्वरित निराकरण किया जा रहा हैं।
प्रभारी सचिव श्री टोप्पो के द्वारा जिले का जानकारी पूछे जाने पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चार तहसील तथा दो विकासखंड नारायणपुर और ओरछा, जिले में दो अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय संचालित है। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि अधिकतर प्रधानमंत्री आवास, भूमि सुधार कार्य, राशन कार्ड और हेण्ड पंप की मांग, सड़क, भवन, पुल पुलिया निर्माण, ऋण पुस्तिका की मांग से संबंधित आवेदन दिए गए हैं जिसका शत प्रतिशत निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि एनआरएलएम के लखपति दीदीयों को दी जाने वाली सुविधा संबंधी जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव श्री टोप्पो ने जिले में संस्थागत प्रसव, वाटर लेवल पानी की समस्या, महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरी भुगतान आदि आवेदनों को शीघ्र निराकरण कराए जाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पीएमजीएसवाई योजना अंतर्गत कस्तूरमेटा से कुतुल होते हुए महाराष्ट्र तक सड़क निर्माण की जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव ने जिले में मलेरिया के निदान संबंधी जानकारी ली स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात मलेरिया के संक्रमण पाए जाने पर मरीजो को मलेरिया डोज नियमित रूप से दी जाती है वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हुए सभी मलेरिया के मरीजों को स्वस्थ होने की जानकारी दी गई।
जिले के प्रभारी सचिव श्री टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कलस्टर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण कराने निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के., अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, अभयजीत मंडावी एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े