भारती का रग्बी फुटबॉल टीम में चयन
महासमुंद। 7वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4-15 मई तक बिहार में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की रग्बी फुटबॉल टीम में महासमुंद जिले की तेंदूवाही निवासी प्रांजलि भारती का चयन हुआ है। प्रांजलि पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल तुमगांव में कक्षा 11 वीं की छात्रा हैं। रग्बी खेल का अभ्यास प्रतिदिन तुमगांव खेल मैदान में प्रशिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई के मार्गदर्शन में किया जाता है। चयनित होने पर तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद रामशरण निर्मलकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवाराम तांडेकर, पार्षद शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, पार्षद रोहित साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, शत्रुहन निषाद, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरैशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर, संगीता रात्रे, प्राचार्य लंकेश कुरील, प्राचार्य जियो वर्गिश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम, डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, जगदीश धीवर, कामता साहू, डोलेश होता, एवन साहू, आयुष निर्मलकर, लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा, अभिषेक, ओंकार निषाद, गीताजंली, ममता आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
