जमीन विवाद को लेकर मारपीट
महासमुंद। ग्राम भुलका में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में बसना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस को ग्राम भुलका निवासी समारू पटेल ने बताया कि 18 अप्रैल की रात 8 बजे उसके पुत्र अभेलाल पटेल व नाती रमेश पटेल ने जमीन की बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान अभेलाल ने जान से मारने की धमकी देकर ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। जब वह इलाज कराने के लिए जा रहा था तभी धानापाली के पास पहुंचने पर उसके नाती रमेश पटेल, उसका मामा उग्रसेन पटेल व मनबोध पटेल ने गाली-गलौज कर मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
