राजस्थान के दो तस्कर से 8 लाख का 40 किलो गांजा जब्त, किया गिरफ्तार
महासमुंद। पुलिस ने एक लग्जरी कार से 40 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 18 अप्रैल को ओडिशा की ओर से आ रहे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पदमपुर रोड ओडिशा की ओर से कार टाटा टियागो क्रमांक सीजी 15 डीएच 4324 को रोककर जांच की गई। कार चालक ने अपना नाम पडियाल थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान निवासी रामकिशन बिश्नोई (21) तथा बगल सीट में बैठे युवक ने अपना नाम मोटाई थाना चाखू जिला फलौदी राजस्थान निवासी मनीष देवाशी (19) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने कार की डिक्की में गांजा होना और उसे टिटलागढ़ रामपुर ओडिशा से खरीदकर बीकानेर राजस्थान ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 40.400 किलो गांजा, कार, मोबाइल व नकदी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
