उधार व खेत जुताई का रुपए मांगने पर दंपत्ति से मारपीट
महासमुंद। उधारी व खेत जुताई का पैसा मांगने पर एक व्यक्ति से मारपीट हो गई। बसना पुलिस को ग्राम नवागांव निवासी जयानंद बुड़ेक ने बताया कि गांव के सुभाष भोई ने करीब 3 वर्ष पूर्व उससे 13 हजार रुपए उधार लिया था। पिछले साल सुभाष भोई के खेत को उसके ट्रेक्टर से तीन घंटे जुताई की थी जिसका किराया 3600 रुपए भी नहीं दिया है। 18 अप्रैल को वह अपनी पत्नी बेलमती बुड़ेक के साथ खेत जा रहा था, तभी रास्ते में अनिल भोई ने बार- बार पैसा मांगता है कहकर पति-पत्नी के साथ गाली गलौज की। इसके बाद वे दोनों खेत चले गए। जहां दोपहर करीब 12 बजे सुभाष भोई और सानंद बुड़ेक पहुंचे और मारपीट की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
