सट्टा खेला रहे एक युवक पर कार्रवाई

महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिख रहे एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना पर नेहरू चौक गार्डन के सामने वार्ड 16 शीतला पारा टामकी तालाब के पास निवासी वंश शर्मा (19) को पकड़ा। आरोपी की तलाशी पर एक टच स्क्रीन मोबाइल व नकदी 4440 रुपए जब्त किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।