ट्रक में अचानक ब्रेक लगने से कार पीछे से टकराई, एक की मौत

महासमुंद। सामने चल रहे एक ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे आ रही कार टकरा गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को डॉ राजेंद्र नगर वार्ड 1 थाना उरला जिला रायपुर(छग) निवासी टुनटुन यादव (51) अपने साथी अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे के साथ कार क्रमांक सीजी 04 एनक्यू 3877 में बैठकर ओडिशा से वापस रायपुर जा रहे थे। कार को पृथ्वीनाथ पांडे चला रहा था। सुबह करीब 4.30 बजे एनएच 53 रोड गोपालपुर तिराहा तुमगांव के पास सामने अज्ञात ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक के पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार अनिल गौतम, टुनटुन यादव को अंदरूनी चोटें आईं। वहीं कार चालक को मामूली चोट आई। जिन्हें डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी तुमगांव लाया गया, जहां डाक्टर ने टुनटुन यादव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे का प्राथमिक उपचार किया गया। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।