सरकारी डॉक्टरों के मनमानी पर अंकुश लगाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मनमानी और काम में कसावट लाने तुषार साहू कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
तुषार साहू ने सौंपे गए ज्ञापन कहा कि सरकारी अस्पताल में दोपहर 2 बजे के बाद डिलीवरी, गंभीर बीमारों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों के इलाज में परेशानी हो रही है। अस्पताल में दोपहर के बाद डॉक्टर नहीं मिलते। अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी चार्ट दिन और रात में अपडेट नहीं किया जाता। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर अपनी ड्यूटी के समय में भी अस्पताल से नदारद रहते हुए निजी अस्पतालों में ओपीडी प्रैक्टिस कर रहे हैं। तुषार साहू ने आगे कहा, जिले में ऐसे कई शासकीय डॉक्टर हैं, जिनका खुद का अस्पताल है, या फिर कुछ अस्पतालों में पार्टनशिप में काम चल रहा है। बकायदा इन डॉक्टरों का निजी अस्पतालों में उनका नाम और ओपीडी टाइमिंग का बोर्ड चस्पा है। ऐसे डॉक्टरों पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन और जिला चिकित्सा अधिकारी को कड़ाई बरतने की जरूरत है। ऐसे शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों की सेवा लेने वाले निजी अस्पतालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर विनय लंगेह ने तत्काल सीएमओ बसंत महेश्वरी को फोन मे बात करके स्थिति सुधारने को कहा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.