मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराने में सरकार नाकाम: विनोद

शासन-प्रशासन की उदासीनता से रोजगार गारंटी से वंचित हो रहे
महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ महासमुंद जिले में भी भाजपा की सरकार आने के बाद से मजदूरों की संजीवनी कही जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मृतप्राय होती जा रही है। पूरे जिले में किसी भी पंचायत में इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ नहीं है, और ना ही कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। जबकि यह निम्न तबके के लोगों की जीविका का सहारा है। कार्य स्वीकृत एवं प्रारंभ न होने की स्थिति में जिले से बहुतायत रूप में मजदूरों का पलायन अन्य प्रदेशों में हो रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पिछले वर्ष भी जिला महासमुंद को उक्त योजना के अंतर्गत मानव दिवस मजदूरी का जो लक्ष्य दिया गया था, अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते आधा लक्ष्य भी पूर्ण नहीं हो पाया है। जिला महासमुंद में कुल पंजीकृत मनरेगा जॉबकार्ड 1, 66,906 है, जिसमें सक्रिय जॉब कार्ड 1,40,383 हैं। जिन्हें एक वित्तीय वर्ष में योजना अंतर्गत 100 दिवस एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 50 दिवस मजदूरी कुल 150 दिवस मजदूरी एक जॉबकार्ड में दिया जाना है। मनरेगा योजनांतर्गत मजदूरी दर भी पूर्व में 243 रुपए प्रतिदिन थी, अब वर्तमान में 261 रुपए का मजदूरी भूगतान प्रतिदिन के दर से किया जाना है। जिले को उक्त योजना अंतर्गत कहने के लिये तो 8 करोड़ मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अभी तक इस योजना में किसी भी पंचायत से न ही प्रस्ताव मंगाया जा रहा है, न ही इस संबंध में कोई जानकारी पंचायतों को दी जा रही है। वस्तुत: इस योजना से ग्रामों में मूलभूत कार्य आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। लेकिन दुर्भाग्य है, कि महासमुंद जिले में अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किये जा रहे हैं, लक्ष्य की पूर्ति होना संभव ही नहीं है। परिणामस्वरूप मजदूर योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि कई पंचायतों में रोजगार सहायक एवं सरपंच द्वारा निष्क्रिय जॉबकार्ड एवं जो कभी काम में नहीं गये आर्थिक रूप से सक्षम जॉबकार्ड धारियों के नाम पर फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि का आहरण किया गया है। इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.