चाकू लहराते एक पकड़ाया
महासमुंद। हथियार लहराकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरबसपुर मोड़ के पास नेशनल हाईवे 53 पर सड़क किनारे एक व्यक्ति चाकू लहराकर आने-जाने वालों को आतंकित कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर 20 ग्राम बिरकोनी निवासी बलीराम मांडले (36) से एक चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
