1.50 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली में दो आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जमबलहीन मंदिर झिलमिला के पास पहुंचकर बाइक हीरो पैशन प्रो क्रमांक ओआर-03-जी-2835 को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उपरगुड़ा थाना व जिला बलांगीर ओडिशा निवासी मायाधर नाहक (35), बरपाली थाना बरपाली जिला बरगढ़ निवासी समारू सेठ (32) बताए। आरोपियों से 3 किलो गांजा, हीरो पेशन प्रो बाइक व मोबाइल जब्त किया। मामले में आरोपिायों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया गया।
