आम बगीचे की नीलामी 28 को
बालोद, 17 अपै्रल 2025। जिले में उद्यानिकी विभाग बालोद के अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अछोली में स्थापित रोपणी में रोपित आम फल बगीचे का फलबहार की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय उद्यानिकी रोपणी अछोली में नीलामी की तिथि 28 तारीख को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी संचालनालय के नीलामी शर्तों के अनुसार की जाएगी।
