स्काउट गाइड संघ ने खोला प्याऊ सेवा केंद्र
महासमुंद। स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा प्याऊ सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिलाध्यक्ष स्काउट गाइड संघ येतराम साहू, राज्य मुख्यालय आयुक्त राहुल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष आनंद राम साहू, अनीश बग्गा, महेंद्र सिक्का के आतिथ्य में स्थानीय संघ महासमुंद के ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव, उपाध्यक्ष गण देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, सीता डोंडेकर, नितेश श्रीवास्तव ने शास्त्री चौक कलेक्टोरेट रोड महासमुंद के पास प्याऊ सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष येतराम साहू व नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि यह व्यस्तम मार्ग है। इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पीने योग्य जल उपलब्ध होगा। यहां हमारे स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स प्याऊ सेवा केंद्र में सेवा देंगें यह सराहनीय है। आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव ने व कार्यक्रम का संचालन हिरेन्द्र साहू ने किया। इस अवसर पर एबीओ हीना ढालेन, पूर्व डीटीसी मधु तिवारी, भूमिका लूनिया, तुलेंद्र सागर स्काउटर, अजेय तांडी स्काउटर, चंद्रप्रकाश, राजा चंद्राकर आशीबाई गोलछा शाउमा विद्यालय के गाइड्स उपस्थित रहे। यह जानकारी लता वैष्णव ने दी।
