पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, संस्था व पाठ्यक्रम परिवर्तन की अंतिम तिथि 21 तक

बालोद, 17 अपै्रल 2025। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही विभागीय पोर्टल पोस्ट मेट्रिक स्काॅलरशीप सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन के माध्यम से किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2024-25 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। वे वर्तमान में अध्ययनरत संस्था से संपर्क कर विभाग द्वारा प्रदायित प्रपत्र में जानकारी भरकर जमा कर सकंेगे। इस हेतु विभाग द्वारा 21 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। संबंधित विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत संस्था से संपर्क कर निर्धारित तिथि तक आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े