फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट के लिए टेंडर

बालोद, 17 अपै्रल 2025। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले में निर्मित 4 फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट हेतु अभिव्यक्ति की रूचि आंमत्रित की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि जिले में वर्तमान में 04 फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट संचालित है। जिसमें बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कामता, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री में 03-03 केएलडी आकार के फिकल स्लज ट्रिटमेंट संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रूचि की अभिव्यक्ति के जारी होने के 15 दिवस के भीतर इच्छुक एंजेसी को आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित आवेदन पत्र सह जमानत राशि 10 हजार रूपये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नाम से जिले के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यालय में जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर प्राप्त की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े