शहीद स्मारक में चलाया स्वछता अभियान

महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा स्थित शहीद स्मारक में स्वछता अभियान सोमवार सुबह 8 बजे सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर उपस्थित रहे। महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्षा श्रीमती हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर, रोहित चंद्राकर एवं इस कार्यक्रम के मंडल संयोजक साजन यादव, सहसंयोजक परमानंद साहू , प्रेम साहू, पप्पू पटेल, ग्राम खरोरा से मुकेश चंद्राकर कौशल चंद्राकर, सरिता ढीढी, कलिता यादव, ग्रामीण महेंद्र सूर्यवंशी, भुनेश्वर चंद्राकर, युवराज सिंह चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।