डॉ आंबेडकर का जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया
महासमुंद। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के जयंती सोमवार को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर तुमगांव चौक मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी आदमी कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, भाजपा के पार्षद व जिला, मंडल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह राजीव कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने भीमराव अम्बेडकर जी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व नपाउपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, आलोक चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, नीतिन बनर्जी, महेन्द्र चावला, गुरमीत चावला, संजय शर्मा, जावेद चौहान व अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
