नपा उपाध्यक्ष ने की राजस्व वसूली की समीक्षा
महासमुंद। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर से राजस्व विभाग की वसूली की जानकारी ली। 31 मार्च तक पुराना और वित्तीय वर्ष की वसूली 751 लाख में मात्र लगभग 321 लाख रुपए की हुई जो 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रभारी को निर्देश दिया गया कि छग शासन ने वसूली के लिए 1 माह का समय बढ़ाया है। इस माह के अंदर ज्यादा से ज्यादा वसूली संपत्ति व समेकित कर की करें। श्री राठी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया कि पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों की वसूली के लिए एक माह अतिरिक्त समय दिया गया अब एक माह तक वसूली में अतिरिक्त भार नहीं लगाया जाएगा। पहली बार जनता को टैक्स जमा करने छूट मिली है। पिछली कांग्रेस सरकार ने किसी प्रकार की छूट नहीं दी थी। शहर में जलकर की बकाया ज्यादा है। श्री राठी ने शहर की जनता से अपील करते हुये कहा कि छग शासन ने संपत्ति कर वसूली में एक माह का इजाफा किया है, ऐसे में शीघ्र ही अपने जलकर, समेकित व सम्पत्ति कर जमा कर नगर पालिका को सहयोग प्रदान करें।
