मानस गान समारोह में शामिल हुए नपाध्यक्ष

महासमुंद। ग्राम मोरधा में आयोजित त्रिदिवसीय मानस गान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री रामचरित मानस जैसे भक्तिमय आयोजनों की महती आवश्यकता है। युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराई की गिरफ्त में आकर अच्छे बुरे का पहचान भूल चुकी है। नशा एक सामाजिक बुराई है, इससे घर परिवार तो बर्बाद होता ही है, समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे समय में भगवान श्रीराम तथा रामायण के पात्रों के चरित्र से हमें सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद साहू पूर्व सदस्य जिपं, डॉ परमानंद साहू, चंपेश्वरी हेमंत साहू सरपंच, ईश्वर साहू, राजू साहू पूर्व पार्षद, रत्नेश साहू, कुणाल सेन, आकाश ठाकुर, आशीष सिक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।