छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पूर्व प्रधानमंत्री ने किया एनएसयूआई का गठन: निखिलकांत
कांग्रेस भवन में मनाया गया एनएसयूआई का 55 वां स्थापना दिवस
महासमुंद। राजीव कांग्रेस भवन में एनएसयूआई का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने एनएसयूआई का ध्वज फहराकर एनएसयूआई के गठन के उद्देश्यों को बताया। सर्वप्रथम एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों ने एनएसयूआई के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, पश्चात केक काटा ।
इस दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए एनएसयूआई सदैव तत्पर रहता है। एनएसयूआई का समर्पण और नेतृत्व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह संगठन निरंतर विद्यार्थियों के कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने प्रयासों में सफल होगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी द्वारा 55 वर्ष पूर्व 1971 में एनएसयूआई के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के नेतृत्व क्षमता विकास तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने इस इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम को खिलावन साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), सोमेश दवे, जसबीर ढिल्लो, प्रदीप चंद्राकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, शुभम चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर सोमनारायण साहू, कान्हा प्रधान, आयुष भोसले, पुष्कर साहू, युवराज कन्नौजे, पर पवन कनौजिया, हिमांशु निर्मलकर, मोहित यादव, गोलू यादव, प्रियांशु चंद्राकर, विक्की चंद्राकर, बबलू कन्नौजे, पप्पू कन्नौजे, होरीलाल साहू, सोमेश्वर साहू, दामू साहू, निहाल साहू, निखिल साहू, अवि चंद्राकर, फैलेश साहू आदि उपस्थित थे।
