सतनामी समाज ने जैन मुनियों से की भेंट
महासमुंद। महावीर स्वामी जयंती के एक दिन पूर्व विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर पूज्य श्री जैन संघ के द्वारा लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के दिनेश बंजारे, विजय बंजारे, रेखराज बघेल ने जैन मुनि प.पू.श्री विशुद्ध सागर जी म.सा. एवं प.पू. जीतवर्धन सागर जी म.सा भेंट कर आध्यात्मिक ज्ञान लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही समाज द्वारा नशा उन्मूलन व सात्विक आहार विचार के साथ सतनाम संस्कृति के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी साझा की , जिस पर मुनियों द्वारा प्रसन्नता जताई।
