च्वाइस सेंटर संचालक से लड़की ने की 20 हजार ठगी

महासमुंद। सरायपाली के एक च्वाइस सेंटर संचालक से एक लड़की ने फोन पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने की बात कहकर 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले में प्रार्थी ने सरायपाली थाने में अज्ञात लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रकाश नायक ने पुलिस को बताया कि वह श्री सांई कंप्यूटर का प्रोप्राइटर हैं और च्वाइस सेंटर का संचालन भी करता है। 7 अप्रैल को एक अज्ञात लड़की लगभग 11:54 बजे आई और बोली कि मुझे रुपये की आवश्यकता है, फोन पे नहीं चलाती हूं। मैं अपने रिश्तेदार से 20 हजार रुपए मांग कर आपके फोन पे पर डलवा देती हूं, आप मुझे नकदी दे देंगे। अज्ञात लड़की के कहने पर च्वाइस सेंटर संचालक ने उसे अपना फोन पे नंबर दिया। लगभग दो घंटे बाद मोबाइल धारक भरत भूषण पटेल ने प्रार्थी को फोन कर कहा कि खाता में 20 हजार रुपए ट्रांजेक्शन करना बताया। पर खाते में रकम नहीं आया। संचालक द्वारा दुवारा संपर्क किया तो मोबाइल अन रिचवल आने लगा। उक्त मामले में सरायपाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।