तीन दिवसीय रामायण में पूरा गांव अयोध्या बन जाता है: डॉ. रश्मि
महासमुंद। ग्राम मोंगरा में तीन दिवसीय रामायण कार्यक्रम में बतौर अतिथि महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा का पालन सभी लोगों को करना चाहिये। इससे प्रेम, भाईचारा व शांति बढ़ती है।
डॉ रश्मि ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने विश्व पटल पर मर्यादा की परिभाषा प्रस्तुत की। जिसके अनुसरण से मानव का जीवन धन्य हो सकता है।भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा का पालन सभी लोगों को करना चाहिए। इससे प्रेम, भाईचारा और शांति बढ़ती है। आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जब श्री राम छत्तीसगढ़ में वनवास में आए होंगे, उस समय यहां सघन वन रहा होगा। उस समय जनजातियों से उनके आत्मीय संवाद हुए। श्रीराम ने हमें बताया कि यहां के वनवासी कितने सरल हैं कितने आत्मीय हैं और हमेशा सत्य के साथ खड़े रहते हैं। माता कौशल्या जिन्होंने अपने पुत्र को लोक कल्याण के लिए वन भेज दिया इसके लिए बहुत बड़ा दिल चाहिए। श्री राम तो हमारे छत्तीसगढ़ का भांजा है मगर एक और रिश्ता है कि भगवान राम जब वनवास से गुजरे तो इसी प्रदेश के रास्ते से होकर गुजरे, ये छत्तीसगढ़ वालों का सौभाग्य है।
आगे डॉ रश्मि ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य है कि यहां श्रीराम के चरणों की धूल पड़ी। तीन दिवसीय रामायण में पूरा गांव अयोध्या बन जाता है ऐसे अवसर पर हम सभी अपनी बुराइयों को त्याग कर अपने बच्चों पर नए संस्कार का संचार करें यही हमारी आयोजन की सच्ची महत्ता होगी। इस अवसर पर सरपंच रिखीराम साहू, मुरारी लाल साहू, मोतीलाल साहू, गोपीचंद कन्नौज, नारायण लाल कनौजे, सीताराम, डोमन साहू, कोमल कन्नौजे, सियाराम साहू, ममता चंद्राकर समेत ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
