सिर्रीकला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ
महासमुंद। ग्राम सिर्रीकला बाजार चौक में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 7 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। कथावाचक सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका वाले संत मंडलेश्वर गोवर्धन शरण व्यास महाराज कथा श्रवण करा रहे हैं। सोमवार को कलश यात्रा के बाद कथा प्रारंभ की गई। श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिवस है कथा श्रवण करने ग्रामवासियों के अलावा क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
