लग्जरी कार से नौ लाख रुपए का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने लग्जरी कार से गांजा का अवैध परिवहन करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ लाख रुपए का 60 किलो गांजा व कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ग्रे कलर की क्रेटा कार क्रमांक एमएच 16 बीवाय 1011 में गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद एनएच-53 सिंघोड़ा में नाकेबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिए की एक कार वहां आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो पुलिस को देखकर गाड़ी को तेज गति से भगाने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया।
पुलिस ने भागने का कारण पूछा तो संदेहियों ने कार में गांजा होना बताया, इसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी दौरान कार से 60 किलो गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजनगांव थाना भिडकी जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र Ñनिवासी सौरव साहेबराम इंदापुरे (24), शिरसगांव थाना नेवासा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र निवासी सुयश भाउराव गोरे (23) बताया। आरोपियों के कब्जे से 60 किलो गांजा, एक ग्रे कलर की क्रेटा कार व मोबाइल बरामद किया गया। मामले में आरोपियों को धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी पढ़े