जंगली सुअर का शिकार, 4 गिरफ्तार
महासमुंद। जंगली सुअर शिकार के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन परिक्षेत्र सरायपाली अंतर्गत बहेरापाली के ग्राम पोटापारा में नारद बरिहा (53) के घर में अवैध शिकार कर वन्यप्राणी मांस रखने की सूचना पर उप वन मंडल अधिकारी अनिल भास्करन ने प्रत्यूष टांडेय व अन्य वन अधिकारी और कर्मचारियों ने सरायपाली परिक्षेत्र के बहेरापाली के ग्राम पोटापारा में दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी के दौरान वन्य प्राणी जंगली सुअर की 8 नग हड्डी तथा खून लगा हुआ प्लास्टिक बोरा एवं थैला जब्त किया।
आरोपी नारद बरिहा ने बताया कि उसके साथ हेमसागर साव, तिरिथ राम कोंध, प्रदीप कुमार सिदार शिकार में शामिल थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध वन्यप्राणी सरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16)ए, 39(3), 39(3)स, 43 (ए) 1 एवं धारा 09 तथा धारा 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
