वार्डों में पहुंचकर नपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शनिवार को वार्ड-3 व 23 पहुंचकर वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड-3 के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। इसी तरह उन्होंने वार्ड-23 के पिटियाझर क्षेत्र पहुंचकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षतिग्रस्त नालियों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था के लिए मरम्मत कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्वास्थ्य क्लीनिक के आसपास नालियों की सफाई के विशेष निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड-23 की पार्षद भारती राजू चंद्राकर, वार्ड-12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद राजू चंद्राकर व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
