ओवरब्रिज के नीचे की खाली पड़ी भूमि का विधायक ने किया निरीक्षण

महासमुंद। शहर के ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी भूमि का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने खाली पड़ी भूमि को विकसित कर उसका सदुपयोग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कहा कि उक्त भूमि पर ऐसा विकास कार्य की सौगात देनी है जिससे आमजन को लाभ हो। लोगों को रोजगार मिले और पालिका के राजस्व में भी आय का स्त्रोत बढ़े। उन्होंने ब्रिज के नीचे की जमीन का पूरा जायजा लिया और वहां संभावित विकास कार्यों के संबंध में चर्चा भी की। उन्होंने नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उक्त भूमि का आर्किटेक्ट से निरीक्षण करवाकर विकास कार्यों का 3डी नक्शा बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थान अनुपयोगी हो रही है। इसलिए इस स्थान पर उचित विकास कार्यों की सौगात देकर उसका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका को जो भी सहायता या अनुमति की आवश्यकता होगी वें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने उक्त स्थान में दुकानें लग जाए और एक चौपाटी का निर्माण हो जाए ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिए हैं। इस दौरान पार्षद हरवंश सिंह (नानू भाई), भाऊराम साहू, माखन पटेल ने भी अपनी राय दी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्तागण शरद राव बावनकर, रामेश्वर पटवा सहित आसपास के लोग मौजूद रहे।