35 पाउच महुआ शराब बरामद
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने ग्राम खदरही नवाडीह-बिहाझर मार्ग में एक व्यक्ति से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर खदरही-नवाडीह निवासी राजकुमार ठाकुर (33) से 35 पाउच हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब और बिक्री की रकम 1510 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
